जौनपुर - अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल में प्रशासन ने किया छापेमारी

जौनपुर - अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जौनपुर जिले के मछलीशहर कस्बे के खजुरहट गांव में रविवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे कथित अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। ऐसे में इस छापेमारी के दौरान होटल से 08 युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया।


बताया जा रहा है कि खजुरहट स्थित होटल आयुष को लेकर काफी समय से लगातार स्थानीय लोगों द्वारा अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें की जा रही थीं। जिसके बाद शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने गोपनीय जांच कराई फिर बीते रविवार को नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुलिस टीम ने होटल पर अचानक छापा मारा।

इस छापेमारी के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिलीं, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर मछलीशहर कोतवाली लाया गया हैं। प्रशासन के द्वारा अब पकड़े गए लोगों से पूछताछ किया जा रहा हैं । साथ ही उनके दस्तावेजों एवं होटल के रजिस्टर की भी जांच की जा रही है।

उक्त मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थी बार-बार हम लोग शिकायत करते थे लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। रविवार को हुई छापेमारी के बाद लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना की।
ऐसे में अब प्रशासन द्वारा क्या कुछ कार्रवाई सुनिश्चित किया जाता हैं यह देखना दिलचस्प होगा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ