जौनपुर - कांग्रेसियों ने किया मृतक आजाद बिंद के परिजनों से मुलाकात, नदीम जावेद के ओर दिया गया आर्थिक सहायता

जौनपुर - बीते दिनों खेतासराय के पास दूल्हे आजाद बिंद की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आया था उक्त घटनाक्रम के बाद से ही परिवार के लोग आरोपियों कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। और साथ ही साथ हर-दिन कोई नहीं कोई जनप्रतिनिधि भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंच रहा हैं।

आपको बता दें कि कल कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बडउर गांव में पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 


इस दौरान जौनपुर सदर से पूर्व विधायक व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता नदीम जावेद ने प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दिवंगत आजाद बिंद के पीड़ित परिवार को पचास हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता देते हुए परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। इसके साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने पूर्व विधायक नदीम जावेद की बात मोबाइल फोन से पीड़ित परिजनों से कराई। 

परिजनों से बात करने के उपरांत कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि प्रदेश में अब कानून का भय समाप्त हो गया है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जंगलराज जैसी परिस्थिती बन गयी है। डा. प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि बुलडोजर के नाम से भय दिखाने वाली योगी सरकार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। विवाह के लिए जा रहे दूल्हे की दिनदहाड़े हत्या सरकारी तंत्र की पोल खोल रही है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने भी प्रसाशन से मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष रूप से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए परिजनों को अविलंब न्याय दिलाया जाय। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ