जौनपुर - प्रदेश भर स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे विरोध के बाद सरकार ने उपभोक्ताओं का बड़ा राहत दिया हैं
जैसा आप सभी को पता है कि बीते दिनों विरोध के बाद स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दिया गया था और जांच पड़ताल की बात भी कही गई थी
लेकिन फिर लगातार स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था उपभोक्ताओं के द्वारा लगातार मनमानी बिजली बिल बनने और मनमानी तरीके से कनेक्शन डिस्कनेक्ट का शिकायत किया जा रहा था
ऐसे में अब प्रदेश सरकार ने इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए फैसला किया है कि जो भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं वो पहले की ही तरह पोस्टपेड मोड़ में काम करेंगे हर एक महिने में बिजली बिल बनेगा और उसे 15 दिन के अंदर जमा करना पड़ेगा
यानी कि अब रिचार्ज न करने या पैसा ख़त्म होने पर आपके घर की बिजली नहीं काटी जाएगी एक महिने का पूरा बिजली प्रयोग करने के बाद आपको 15 दिन के अंदर बिल जमा करने का समय मिलेगा
ऐसे में यह फैसला कहीं न कहीं आम आदमी के लिए बड़ी राहत देने वाली मानी जा रही है हालांकि अभी तक सरकार द्वारा मनमानी बिजली बिल बनने को लेकर कोई ठोस कदम उठता हुआ नहीं दिख रहा हैं।
उपभोक्ताओं के द्वारा लगातार इस बात की भी शिकायत हो रही है कि पहले मीटर में बिजली बिल कम बनता था लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगा है बिल दोगुना तक बढ़ गया हैं। इस शिकायत पर भी सरकार ध्यान देने की जरुरत हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel