जौनपुर - होली के दिन पुलिस के गाड़ी पर चढ़कर हुड़दंग करने के मामले में जौनपुर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया हैं।
आपको बता दें कि होली के दिन मछलीशहर में डायल 112 के वाहन पर चढ़कर कुछ युवकों ने हुड़दंग किया था फटे कपड़े भी फेंके गए थे जिसका विडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा था
उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर जौनपुर विनीत राय की टीम के उ0नि0 विनोद कुमार चतुर्वेदी मय हमराह द्वारा हुड़दंग करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 1.मयंक गुप्ता, 2.कुनाल मोदनवाल , 3.संजय गुप्ता के रुप में हुई जिन्हें दिनांक 07.03.2026 को अन्तर्गत धारा 170,126,135 बीएनएसएस में समय 13.30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0न्यायालय किया जा रहा है
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1.मयंक गुप्ता पुत्र डा0 सुधीर कुमार गुप्ता निवासी कृपाशंकर नगर थाना मछलीशहर जौनपुर उम्र करीब 18 वर्ष
2.कुनाल मोदनवाल पुत्र राजेश मोदनवाल सरस्वती नगर कायस्थाना थाना मछलीशहर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष
3.संजय गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता निवासी पुरानी बाजार थाना मछलीशहर जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद कुमार चतुर्वेदी , का0 आशीष साहनी , का0रामसिंह शामिल रहें।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel