जौनपुर - बीते दिनों जौनपुर के सेवईनाले में एक युवक के डुबने की सनसनीखेज घटना सामने आया था घटना के बाद युवक की काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला और अब खबर सामने आई है कि 18 घंटे के खोजबीन के मृतक का शव बरामद कर लिया गया है
आपको बता दें कि शेरापट्टी गांव में बीतें सोमवार को एक दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया। दोस्तों के साथ नहाने गया 24 वर्षीय दीपू यादव सेंवईं नाले के चेकडैम के पास तेज बहाव में डूब गया।
घटना के बाद नाले में पानी की आपूर्ति बंद कराने के बाद गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग 18 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग डेढ़ किमी दूर ओइना गांव के बंधे के पास मिला। घर के इकलौते पुत्र का शव देख स्वजनों में कोहराम मच गया हैं।
बताया जा रहा है कि लोरिक यादव का 24 वर्षीय पुत्र दीपू घर से करीब एक किलोमीटर दूर चार दोस्तों के साथ नहाने गया था। चेकडैम के पास तेज बहाव के चलते वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह लहरों में बहता गया
परिजनों की मानें तो मृतक दीपू प्रयागराज में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह परिवार का इकलौता पुत्र था और उसी के सहारे घर के बेहतर भविष्य के सपने देखे जा रहे थे। लेकिन असमय घटना ने परिवार के सभी अरमानों को एक झटके में खत्म कर दिया। बेटे का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां रीता देवी बेसुध होकर बार-बार बेटे का नाम पुकारती रहीं। पिता लोरिक यादव की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। तीनों बहनों में शकुन्तला और साधना विवाहित हैं। वे अपनी ससुराल में है। 16 वर्षीय छोटी बहन मोनिका का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel