जौनपुर - सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जौनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आपको बता दें कि थाना बदलापुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बदलापुर स्थित संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के पास से हिरासत में लिया गया।
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 54/26 धारा 70(1)/351(2)/115(2)/352/127(3) बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
प्रशासन की मानें तो गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान सरोज कुमार यादव उर्फ संतोष कुमार यादव पुत्र रामहित यादव निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना बदलापुर तथा प्रिंस तिवारी उर्फ बच्ची पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी सिरसी थाना तेजीबाजार के रूप में हुई हैं
ऐसे में प्रशासन ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel