जौनपुर - मजदूरी करके लौट रहे युवक पर दबंगों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का सनसनीखेज घटना सामने आया हैं। आपको बता दें कि यह घटनाक्रम मछली शहर थाना क्षेत्र के साराईशुभ थाना मछली शहर से सामने आया है
बताया जा रहा है कि साराईशुभ का रहने वाला हरिश्चंद्र सरोज 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लालजी सरोज बुधवार की बीती रात लगभग 10:30 बजे सुजानगंज से मजदूरी करके अपने गांव लौट रहा था जैसे ही वह सुजानगंज चौराहे पर पहुंचा मुंह पर गमछा बांधे आदमी ने उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया युवक के द्वारा बताया गया कि अंधेरा होने के नाते हम हमलावरों को पहचान नहीं पाए ऐसे में लहूलुहान की स्थिति में ही वह अपने रूम पर पहुंचा और यह हालत देखकर घर पर काफी चीख पुकार मच गई परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया जहां पर एंबुलेंस उसे मछली शहर स्वास्थ्य केंद्र ले गई
लेकिन हालत गंभीर होने के नाते जिला अस्पताल रेफर कर दिया और जिला अस्पताल के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया हैं

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel