जमीनी विवाद में पड़ोसी ने किया युवक पर चाकू हमला, घायल युवक हालत गंभीर

जौनपुर - जमीनी विवाद में पड़ोसी द्वारा नाबालिग पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने नाबालिक लड़के को चाकू मार कर घायल कर दिया। ऐसे में चाकू लगने से घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। 



बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी हरिकेश तिवारी से पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से जमीन का कुछ विवाद चल रहा था। उसी रंजिश को लेकर मंगलवार शाम लगभग 6:00 बजे हरिकेश तिवारी का पुत्र श्याम कुमार तिवारी उम्र लगभग 17 वर्ष अपने साथी ऋषभ कुमार यादव के साथ जा रहा था। और घात लगाकर बैठे हमलावरों ने नाबालिक को पड़कर उसके ऊपर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। एक चाकू के गले में लगा जो आर पार हो गया और दूसरा चाकू उसके सीने में घुसेड दिया। चाकू लगते ही श्याम तिवारी जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यहां नजारा देख कर उसका साथ रहा लड़का वहां से फरार हो गया। घायल की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े लेकिन हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुका था। 

परिजनों द्वारा घायल‌ युवक को उपचार के लिए मछली शहर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

आपको बता दें कि अब जिला अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा घायल युवक को जिला अस्पताल ने भी वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। क्योंकि उसकी हालत काफी नाजुक बन ग‌ई थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ