शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जौनपुर पुलिस ने किया कार्रवाई

जौनपुर - शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं आपको बता दें कि रिषि शुक्ला पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था 



उक्त मामले में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 15/2026 धारा 69/352/351 (3) बीएनएम से सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत था । और प्रशासन के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी 
ऐसे आज मुखबिरों की सुचना पर उक्त आरोपी रिशि शुक्ला पुत्र हनुमान प्रसाद शुक्ला निवासी मानिक चौक रासमण्डल थाना कोतवाली जौनपुर को नगर के भंडारी स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है 

प्रशासन की मानें तो गिरफ्तारी के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट तथा मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को सम्बन्धित मा० न्यायालय भेजा दिया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ