जौनपुर - पड़ोसी ने किया युवक पर धारदार हथियार से हमला,

जौनपुर - बीते दिनों जौनपुर के केराकत तहसील से युवक पर धारदार हथियार से हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। आपको बता दें कि रजनीश सरोज का गुरुवार की सुबह पड़ोसी अंश सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया था जिसपर अंश सिंह ने मौका देखकर रजनीश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया 



बताया जाता है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपुर गांव निवासी रजनीश सरोज उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र विजय सरोज का गुरुवार सुबह पड़ोसी अंश सिंह नामक युवक से विवाद हो गया था और समय स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर हटा दिया था 

It

 लेकिन अंश सिंह मामले को लेकर रजनीश सरोज को मारने के फिराक में इधर-उधर टहल रहा था ऐसे में शाम तीसरे पहर जब रजनीश घर से लगभग 50 मीटर दूर पर खड़ा था मौका देखकर अंश सिंह  ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सहयोग से उसे सीएचसी ले गए यहां पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। और जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालात की गंभीरता देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ