चाईनीज मांझे के चपेट में आए वकील, सुबह सुबह ही हुई बड़ी घटना

जौनपुर - चाईनीज मांझे के चपेट में आने से एक वकील आज सुबह सुबह घायल होने की घटना सामने आई है 

बताया जा रहा है कि हरीश चंद्र मौर्य पूर्व शासकीय अधिवक्ता जो नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी के रहने वाले हैं 



वह अपने काम से दिवानी कचहरी जा रहें थें लगभग 9:30 के आस-पास सद्भावना पुल से जैसे ही वह मछरहट्टा पहुंचे वह चाईनीज मांझे के चपेट में आ गए जिससे उनका गला कट गया

हालांकि गनीमत इस बात की रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई सिर्फ गले थोड़ा कटने से वह घायल हुए 


गले से खून निकलता देख कर स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका ईलाज चल रहा हैं।


जिला प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबन्ध के बावजूद इस जानलेवा मांझे की बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा हैं और कुछ दुकानदार बेखौफ होकर चाइनीज मांझे की खरीद बिक्री कर रहे हैं जिससे रोजाना एक नई घटना सामने आ रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ