जौनपुर - जौनपुर के बक्शा ब्लाक से ब्लाक प्रमुख मनोज यादव के असामयिक निधन हो गया
बताया जा रहा है कि बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव (43) का दिल्ली में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। शनिवार सुबह पांच बजे के आसपास उनका पार्थिव शरीर उनके घर बेलापार नौपेड़वा पहुँचा।
ऐसे में शव के पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और कहीं न कहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि ब्लाक प्रमुख के निधन की सूचना मिलते ही नौपेड़वा स्थित उनके आवास पर सैकड़ों लोग जुट गए। और गमगीन आंखों से लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अंतिम संस्कार से पहले मनोज यादव के पार्थिव शरीर को ब्लॉक परिसर भी लाया गया जहां पर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत ब्लॉक प्रमुख को श्रद्धांजलि दी। नौपेड़़वा बाजार वासियों ने असामयिक निधन से शोक के चलते नौपेड़वा बाजार पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel