जौनपुर - कल चाईनीज मांझे की चपेट में आने से केराकत निवासी डा. समीर हाश्मी की दर्दनाक तरीके से जान चली गई
जिसके बाद से ही चाईनीज मांझे के खिलाफ लोगों में जमकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा हैं।
आपको बता दें कि डाक्टर समीर हाश्मी के परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद अब अंतिम संस्कार कर दिया गया है घटना की जानकारी मिलने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने सपा नेता तुफानी सरोज भी पहुंचे थें ।बताया जा रहा है कि डा. समीर के पिता मुकीम हाश्मी जो पेशे से बैंड बाजा बजाया करते हैं उन्होंने काफी मेहनत करके मुश्किलों का सामना करते हुए अपने लड़के को पढ़ाया था ।
और अभी कुछ महीने पहले ही डा. समीर हाश्मी के द्वारा अपना निजी क्लीनिक खोलकर प्रेक्टिस शुरू किया गया था लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और एक घटना ने सबकुछ खत्म कर दिया
मांझे के खिलाफ प्रशासन सख्त तो हैं लेकिन आम लोगों में इसके खिलाफ जागरूकता नहीं आ रही है जो कहीं न कहीं बड़ी घटनाओं का भी सबब बन रहा हैं।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel