आपको बता दें कि प्रतिबंधित चाईनीज मांझा का उपयोग कर पतंग उडा रहें 20 लोगों को अलग अलग जगहों से प्रशासन के द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सिपाह, मछलीशहर पड़ाव, बेगमगंज चुंगी, मुफ्ती मुहल्ला, जफराबाद, ताड़तला, नखास, सुक्खीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवक शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि चायनीज मांझा न केवल पतंगबाजों के लिए, बल्कि आम नागरिकों, राहगीरों व पक्षियों के लिए भी बेहद खतरनाक है, जिस कारण शासन द्वारा इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन फिर भी कुछ लोग अवैध रूप से इसका खरीद बिक्री भी कर रहे हैं और उपयोग भी कर रहे हैं ।
कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे प्रतिबंधित चायनीज मांझे का प्रयोग न करें। ऐसा करना कानूनन अपराध है और इससे जान-माल का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। आगे भी इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नाम पता अभियुक्तगण
1.मंजीत गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ निवासी सिपाह अचला देवी घाट रोड थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
2.सुमित गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र गुप्ता निवासी सिपाह अचला देवी घाट रोड थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
3.रोशन सोनकर पुत्र श्यामा निवासी मछलीशहर पड़ाव थाना कोतवाली जौनपुर
4.सरवेन्द्र उर्फ रिंकू सोनकर पुत्र चन्द्रशेखर निवासी मछलीशहर पड़ाव थाना कोतवाली जौनपुर ।
5.बंटी सोनकर पुत्र रोशन सोनकर निवासी मछलीशहर पड़ाव थाना कोतवाली जौनपुर
6.प्रिंस यादव पुत्र राज कुमार यादव निवासी फरीदाबाद थाना बक्सा जनपद जौनपुर हालपता बेगमगमज चुंगी थाना कोतवाली, जौनपुर (उम्र 20 वर्ष)
7.प्रिंस यादव पुत्र पिंटू यादव निवासी बेगमगंज चुंगी थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
8.सौरभ यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी बेगमगंज चुंगी थाना कोतवाली, जौनपुर
9.विकास कुमार पुत्र बबलू कन्नौजिया निवासी मुफ्ती मुहल्ला थाना कोतवाली, जौनपुर
10.अलकाफ सिद्दकी पुत्र अयाज अहमद निवासी जफराबाद थाना जाफराबाद, जौनपुर
11.समीर अहमद पुत्र रियाज अहमद निवासी जाफराबाद थाना जफराबाद, जौनपुर
12.पुष्कर गुप्ता पुत्र मनीष कुमार निवासी गोपीगंज थाना गोपीगंज भदोही हालपता ताड़तला थाना कोतवाली, जौनपुर (उम्र करीब 21 वर्ष)
13.शिखर सेठ पुत्र मनोज कुमार सेठ निवासी ताड़तला थाना कोतवाली, जौनपुर
14.विनोद निषाद पुत्र प्रेम कुमार निषाद निवासी नखास थाना कोतवाली, जौनपुर
15.मुस्ताक पुत्र मो0 मुख्तार निवासी सिपाह थाना कोतवाली, जौनपुर
16.फैसल पुत्र अनीश निवासी रौजा अर्जन थाना कोतवाली, जौनपुर
17.सुमित सोनकर पुत्र मदन सोनकर निवासी सुक्खीपुर थाना कोतवाली जौनपुर
18.किशन सोनकर पुत्र मंजय सोनकर निवासी सुक्खीपुर थाना कोतवाली, जौनपुर
19.आदित्य जोरिया पुत्र मितलाल उर्फ मत्तू निवासी सुक्खीपुर थाना कोतवाली, जौनपुर ।
20.विकेन्द्र सोनकर पुत्र अमरीश सोनकर निवासी सुक्खीपुर थाना कोतवाली, जौनपुर ।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel