लाइब्रेरी में युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

 जौनपुर - बीते सोमवार की रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का ह्रदय विदारक घटना सामने आया है। बताया जा रहा है कि जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव निवासी शैलेश यादव (22) पुत्र आशाराम ने साधिरनगंज बाजार स्थित अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 



आपको बता दें कि सोमवार की देर रात करीब 12 बजे हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों का कहना है कि शैलेश यादव रोज की तरह अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में ही सो रहा था। देर रात जब किसी व्यक्ति की नजर उसके लाइब्रेरी में पड़ी तो उसे फंदे से लटकते हुए कोई व्यक्ति दिखा तब उस व्यक्ति के द्वारा ही शोर मचाया गया लोगों को बुलाया गया । शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और परिजनों को सूचना दी गई। 


और कुछ ही देर में साधिरनगंज बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। और मौजूद लोगों के द्वारा तरह तरह चर्चाएं भी किया जाने लगा 


स्थानीय लोगों की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इस घटना पर परिवार के लोगों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।


घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ