जौनपुर - आज सुबह सुबह जौनपुर पुलिस से गौ तस्कर बदमाशों से मुठभेड़ की घटना सामने आई है आपको बता दें कि थानाक्षेत्र शाहगंज अन्तर्गत चिरैया मोड़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस पर पुलिस चेकिंग के दौरान अकस्मात SOG टीम व शाहगंज पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ हो गई,
जिसमें एक बदमाश इस्तेखार पुत्र मुस्ताक निवासी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष के दाहिने कन्धे पर गोली लगी व अभियुक्त जयसिंह पुत्र गुड्डू लोना निवासी निजामपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा इनका असलहा जात बरामद किया गया।
जबकि मौके से एक पुरस्कार घोषित अपराधी विशाल यादव पुत्र अनिल यादव निवासी आजमगढ़ अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों के पिकअप में से 04 गौ वंश जीवित और 02 गौ वंश मृत बरामद हुए। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल रवाना किया गया।
संबंधित विडियो YouTube पर देखें -https://youtu.be/3T9m-wxaW_I


0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel