उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही, प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा स्थगित करने का दिया सलाह

नमस्कार

आप देख रहे हैं जौनपुर टुडे
 
उत्तराखंड - एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में बारिश का नामोनिशान नहीं है फसल खराब हो रही है तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में लगातार बारिश ने लोगों के लिए खतरे का माहौल बना दिया है 
 
ज़ी हां आपको बता दें उत्तराखंड में बादल फटने से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है प्रशासन के द्वारा केदारनाथ यात्रा करने वाले दर्शनार्थियों को भी अब केदारनाथ जाने से रोकने की कवायद शुरू कर दिया गया है
 
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के तरफ से दिए गए जानकारी के अनुसार नैनीताल के हल्द्वानी में एक बच्चे के नाले बहने की जानकारी मिली जिसका तलाश अभी भी जारी है 
 
प्रशासन ने जारी किया परामर्श 
 
केदारनाथ जाने वाले रास्ते क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग 200 दर्शनार्थी कहीं कहीं फंसे हुए हैं. ऐसे में रुद्रप्रयाग प्रशासन ने और अन्य लोगों को यात्रा स्थगित करने का सलाह देते हुए कहा है कि जो यात्री यात्रा पर निकल चुके हैं वो जहां भी हैं वहीं पर अपना किसी सुरक्षित स्थान पर रुक जाए आगे की यात्रा न करें. प्रशासन द्वारा हर संभव उनको रेस्क्यू करने में मदद की जाएगी 
 
साथ ही आगे बताया हैं कि इस समय सोनप्रयाग से आगे मोटरमार्ग और पैदल मार्ग की स्थिति बिल्कुल सही नहीं है जैसे ही स्थिति सामान्य होगी सुचना आप तक पहुंचा दिया जाएगा 
 
 
 
मंदाकिनी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है 
 
सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से वहां खतरे को देखते हुए पार्किंग क्षेत्र खाली करवा दिया गया है. हरिद्वार के रुड़की में भारी बारिश होने से एक मकान ढह गया जिसके अंदर दबने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई और लगभग 10 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 8 लोग ऐसे हैं जिनका हालत गम्भीर बताया जा रहा है 
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट 
 
उत्तराखंड में हो रहे अतिवृष्टि की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ