नमस्कार
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मर्स्डीज कार सवार कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी के बेटे और बहु सड़क हादसे में घायल हो गए जिसे आनन् फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने दोनों की हालत सामान्य बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया हैं
30 वर्षीय अभिषेक अपनी 28 वर्षीय पत्नी डॉ कृष्णिका के साथ सोमवार को दिल्ली गए थे. मंगलवार शाम को लगभग 5-6 बजे अपनी ही गाड़ी से लखनऊ वापस आ रहे थे वापसी में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यह लोग तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे थे. की अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई
मिली जानकारी के अनुसार लोगों का कहना हैं की उनकी कार तेज रफ़्तार में थी और दुर्घटना इतना भयानक था की जब कार टकराया तो कार का इंजन कार के बाहर निकलकर आ गया. और गाड़ी का परखचे उड़ गए गाड़ी हर पार्ट पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया था
इस हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ डॉ प्रियंका बाजपेयी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ दिलीप सिंह उक्त स्थान पर पहुंच गए
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने भी पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और चिकित्सकों को पीजीआई लखनऊ भेज दिया सीएमएस ने बताया की फ़िलहाल दोनों लोगो की हालत सामान्य हैं सर में चोट होने कारण जाँच के लिए लखनऊ भेजा गया हैं. तो वही सीओ ने बताया की हादसे के कारण को जानने के लिए की जाँच कराई जाएगी



0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel