जौनपुर - हत्या के आरोपी का दिनदहाड़े चाकू से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी गांव में बुधवार को सनसनीखेज वारदात में हत्या के एक आरोपी की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने युवक को दौड़ाकर उस पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर शव को लगभग एक किलोमीटर दूर बन्दीपुर गांव के पास फेंककर फरार हो गए।
संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान पुत्र अरविंद चौहान बन्दीपुर स्थित शराब ठेके के पास मौजूद था। तभी अचानक से कई युवक वहां पहुंच गए और उसे दौड़ा लिया। उसने जान बचाने के लिए सिरकोनी गांव में घुस गया और कई घरों में छिपने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों के भय से ग्रामीण सहमे रहे। और अंततः हमलावरों ने गुल्लू मौर्य के घर के पीछे बने मड़हे में उसे घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गजानन्द चौबे व उपनिरीक्षक सुजीत ओझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रशासन की मानें तो मृतक पूर्व में एक हत्या का आरोपी है और इस समय वह जमानत पर बाहर हैं वर्तमान समय में वह अपने ननिहाल में रहता था हमलावरों को किसी के द्वारा सुचना मिली थी कि वह बंदीपुर आने वाला है जिसके बाद हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया गया है जांच पड़ताल किया जा रहा हैं किसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel