जौनपुर - वकालत के छात्र की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला जौनपुर के गोबरा गांव से सामने आया है आपको बता दें कि चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार की रात करीब सवा दस बजे घर से बुलाकर एक विधि के छात्र को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक एक मुकदमे में पैरवी कर रहा था जिसको लेकर विवाद भी हुआ था और इसी कारण उसकी हत्या कर दिया गया परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस प्रशासन पर भी बड़ा सवाल खड़ा किया है आरोप है कि तीन दिन पहले हुए विवाद की तहरीर भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस मामले को नजर अंदाज कर दी।
क्या हैं पूरा घटनाक्रम
गोबरा गांव निवासी रामचरण मिश्रा बाहर रहते हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद मिश्र प्रयागराज के एक निजी कॉलेज से विधि की पढ़ाई कर रहा है। इधर कुछ दिनों से वह जौनपुर दीवानी कचहरी में एक अधिवक्ता के साथ इन्टर्न भी करता है। परिजनों के अनुसार, रात करीब सवा दस बजे गांव के ही दो लोग जिनसे पहले से विवाद है आए और घर से जबरदस्ती बुलाकर कर ले गए। थोड़ी देर के बाद सूचना मिली कि घर से महज 600 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति के पंप हाउस पर सच्चिदानंद घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों ने देखा तो सिर और आंख वाले हिस्से में चोट थी, चारपाई पर लेटा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर स्थिति देख चारपाई सहित सच्चिदानंद को एंबुलेंस में बैठाकर जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी मामले की जांच हो रही है।
मृतक की मां का आरोप
सच्चिदानंद की मां सरिता ने बताया कि घर में वह उसका बेटा और सास रहती हैं। तीन-चार दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उस विवाद के बाद बेटे ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि मामले को लेकर दो-दो बार वह थाने का चक्कर काटा। यदि पुलिस सुनी होती तो शायद यह घटना नहीं हुई होती।
प्रशासन ने घटनाक्रम पर क्या कहा
प्रशासन के द्वारा बताया गया कि कल रात में यह घटना हुई थी जिसमें सच्चिदानंद की हत्या कुछ लोगों के द्वारा किया गया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही मृतक के परिजनों के तहरीर पर दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है शुरुआती जांच में यह बात सामने आया है कि विष्णु मिश्रा को अपने पत्नी से सच्चिदानंद का अवैध संबंध का शक था जिसके कारण उसने सच्चिदानंद के सर पर वार किया और उसकी जान चली गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और अभी आगे की कार्रवाई प्रचलित है दोनों पक्षों से पूछताछ किया जा रहा है।
ऐसे में अब कहीं न कहीं प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि जब घटना की सूचना दी गई थी प्रशासन के द्वारा उक्त प्रकरण का संज्ञान क्यों नहीं लिया गया
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel