तेज रफ्तार बना जानलेवा, सड़क दुघर्टना में ग‌ई मेडिकल संचालक की जान

जौनपुर - तेज रफ्तार आएं दिन किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहा हैं। आपको बता दें तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आने से एक मेडिकल संचालक की जान चली गई 



बताया जा रहा है कि जनपद के खुटहन क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय डॉक्टर राम प्रताप प्रजापति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बीते 19 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। डाक्टर राम प्रताप प्रजापति थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के छतौरा मल्हनी में एक बारात में शामिल होने के लिए गए थे।

बताया जा रहा है कि बारात सड़क किनारे खड़ी थी और राम प्रताप प्रजापति रोड की पटरी पर खड़े थे। इसी दौरान मल्हनी की ओर से तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक था कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन काफी देर तक उन्हें उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया। और समय पर इलाज न मिलने के कारण थोड़ी ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक राम प्रताप प्रजापति ग्राम सधनपुर, थाना खुटहन के निवासी थे और खुटहन हॉस्पिटल रोड पर मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी (50), दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई किया जा रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ