घटना जलालपुर क्षेत्र के शिवपुर नाला के समीप हुआ था जब मिट्टी से लदी डंफर ने आटो को टक्कर मार दिया और आटो 15 फिट नीचे खाईं में गिर गई इस घटना में तीन लोग घायल हो गए
बताया जा रहा है बुधवार की दोपहर केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र फेरई राम अपने ससुर हीरालाल का आंख का ऑपरेशन सरकारी लीलावती अस्पताल में करवाया था। और आज उनके आंख को दिखवाने ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल आया था।
लेकिन जब वह घर वापस लौट रहें थें। तो यह घटना हो गई चालक भोलेनाथ पुत्र रामनाथ निवासी बिंदे केराकत तथा संजीव ने किसी खुद घायल होने के बावजूद हीरालाल को किसी प्रकार लोगों की मदद से पानी से बाहर निकाला। और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया चिकित्सिकीय जांच के डॉ मनोज कुमार ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।
घटना सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
ऐसे में कहीं न कहीं बड़ा सवाल है कि तेज रफ्तार पर लगाम कब और कैसे लगेगा लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में एक डर सा माहौल हैं।
स्थानीय लोग मिट्टी लादकर धूल उड़ाते इन डंफरो के तेज रफ्तार चाल पर लगाम लगाने की मांग कर रहे है। स्कूल कालेज के बच्चे भी डरे रहते है।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel