आपको बता दें कि कोडिंन कफ सिरप मामले में करोड़ों का खेल करने वाले मिलन सुपर फार्मा के प्रोपराइटर शशांक मौर्य उर्फ लालू पुत्र विनय कुमार मौर्य निवासी ग्राम पदुमपुर थाना सरायख्वाजा को एसआईटी और जौनपुर की पुलिस टीम ने मंगलवार को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है।
इस गिरफ्तारी से कहीं न कहीं कफ सिरप तस्करी गिरोह से जुड़े सफेदपोश लोगों में जबरदस्त हड़कंप देखा गया।
बताया जा रहा है कि शशांक मौर्य का पूरा परिवार इस गोरखधंधे में बहुत लंबे समय से शामिल था।
इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकार नगर गोल्डी गुप्ता ने देर शाम को मीडिया को बताया कि
जिले के सरायख्वाजा थाना अंतर्गत पदुमपुर ग्राम निवासी इस अभियुक्त की गिरफ्तारी कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने के मामले में की गई है ।
इस मामले में शशांक मौर्य समेत 22 लोगों के खिलाफ पिछले दिनों जौनपुर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। और इन लोगों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट यानी कि एनबीडब्लू भी जारी हो चुका है।
डिप्टी एसपी गोल्डी गुप्ता की मानें तो गिरफ्तार इस अभियुक्त के साथ अन्य सभी चिन्हित अपराधियों द्वारा अवैध रूप से कमाई गई उनकी संपत्ति को भी बहुत जल्द जब्त किया जाएगा।
प्रशासन का मानना है कि शशांक मौर्य उर्फ लालू समेत कई अपराधी नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश से विदेश भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार शशांक मौर्य का नगर के मानिक चौक पर मिलन फार्मा के नाम से दुकान हैं। लेकिन उस फर्म की आड़ में यह बांग्लादेश, रांची और झारखंड समेत कई प्रांतों में कफ सिरप को नशे के रूप में तस्करी कर करोड़ो कमाया है। ऐसे में 22 लोगों के खिलाफ पिछले महीने नगर कोतवाली में जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस प्रकरण में और भी लोगों की गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel