जौनपुर - जिले चंदवक थाना क्षेत्र के निवासी प्रोफेसर आलोक सिंह का मुंबई में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि अलोक सिंह जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रछा गांव रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि यह सनसनीखेज घटना शनिवार शाम मलाड रेलवे स्टेशन पर हुआ आलोक सिंह ट्रेन से मलाड स्टेशन पर उतर रहें थें इसी दौरान उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया जिसके बाद प्रोफेसर आलोक सिंह पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया जिससे उनकी जान चली गई
परिजनों की मानें तो 38 वर्षीय डॉ. आलोक कुमार सिंह मुंबई के विले पार्ले स्थित एन एम कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को वह कॉलेज से अपने घर जाने के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। और उन्हे मलाढ स्टेशन पर उतरना था।
बताया जा रहा है कि गेट पर कुछ महिलाए खड़ी थी और एक युवक जल्दबाजी कर रहा था जिसपर आलोक सिंह के द्वारा जल्दबाजी न करने के लिए कहां गया और इसी बात पर उक्त युवक आक्रोश में आ गया और विवाद करने लगा विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से प्रोफेसर के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर स्टेशन पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद लोगों की सुचना पर जीआरपी और स्टेशन प्रशासन मौके पर पहुंचा और उन्हें इलाज़ के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

1 टिप्पणियाँ
दुखद
जवाब देंहटाएंThanks for visiting my channel