संदिग्ध परिस्थितियों में ग‌ई डाक्टर की जान, परिजनों ने जताया हत्या की आंशका

 जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में कथित डाक्टर की गई जान आपको बता दें कि खेतासराय क्षेत्र के बरजी गांव में शुक्रवार सुबह-सुबह ही उस समय हड़कंप मच गया, जब एक डॉक्टर का शव उनके ही घर के सामने बने बाउंड्री गेट पर गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और तरह तरह की चर्चाएं भी होने लगी

परिजनों के अनुसार सुनील गांव में ही एक डिस्पेंसरी चलाता था। बीते रात किसी मरीज के परिजन का फोन आने पर वह घर से डिस्पेंसरी जाने की बात कहकर घर से निकले थें। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं आएं ऐसे में परिजनों ने सोचा कि मरीज की हालत गंभीर होगी शायद इसलिए आने में देर हो रही है। इसी सोच के साथ परिवार के लोग खाना खाकर सो गए।

लेकिन आज शुक्रवार सुबह जब परिजन जागे घर के बाहर निकले तो देखा कि सुनील का शव घर के सामने बने बाउंड्री गेट पर गमछे से लटक रहा है। यह आश्चर्यजनक स्थिति देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते काफी संख्या में लोग पहुंच गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची खेतासराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

जिसपर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। और जांच पड़ताल के बाद जल्द ही प्रशासन के द्वारा इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को पकड़ा जाएगा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ