सुल्तानपुर डकैती का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया, सपा मुखिया ने कहा जाति देखकर हुआ एनकाउंटर


सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में अभी पिछले महीने एक सर्राफा व्यापारी के दुकान में डैकेती की घटना सामने आयी थी और जब से यह घटना सामने आयी है तब से लगातार प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे किये जा रहे थे और व्यापारी वर्ग भी इस घटना का विरोध कर रहा था 


इस घटना को सामने आने के बाद विपक्ष के लोग भी सरकार के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे थे और बता रहे थे की प्रदेश में व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं हैं.

अब इस घटना को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं की इस घटना को अन्जाम देने वाले मुख्य आरोपी मंगेश यादव  का  एनकाउंटर कर दिया गया हैं.

क्या हैं घटना

मिली जानकारी के अनुसार मंगेश यादव और उसके कुछ साथियो के द्वारा 28 अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र की ठठेरी बाजार में स्थित सराफा कारोबारी के दुकान से करीब डेड करोड़ रूपये के जेवरात लूटा गया था, पुलिस इस मामले में  मंगेश यादव समेत सचिन, पुष्पेंद्र और त्रिभुवन को गिरफ्तार किया था पुलिस के अनुसार मंगेश यादव सुल्तानपुर जिले के ही मिशिरपुर मपुरैना गांव का रहने वाला था 


अखिलेश यादव ने कसा तंज 

सपा मुखिया ने तंज कस्ते हुए हैं की सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगो का सत्ता पक्ष से गहरा सम्बन्ध हैं इसलिए नकली एनकाउंटर से पहले मुख्य आरोपी से सम्पर्क करके सरेंडर करवा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगो के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मरी गयी और जाति देखकर जान ले ली गयी 

आगे उन्होंने कहा की जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया तो लूट का सारा मॉल भी वापस होना चाहिए और सरकार को चाहिए की मुआवजा अलग से दे क्योकि इस घटना से जो मानसिक आघात लगा हैं उस अघात से उबरने में मदद मिलेगी 


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Thanks for visiting my channel