बांग्लादेश में हिन्दुओ की रक्षा के लिए केंद्र सरकार ने बनाया समिति, गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जानकारी

 नमस्कार

आप देख रहे हैं जौनपुर टुडे

दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज घोषणा किया हैं. की केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में हो रहे हिंसा को देखते हुए भारत और बांग्लादेश की सीमा पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया गया हैं. 

अब इस समिति के द्वारा बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियो से बात करके वहां पर रहने वाले भारतीय नागरिको, हिन्दुओ और अन्य जो भी लोग अल्पसख्यक हैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी इस समिति की अध्यक्षता ADG सीमा सुरक्षा बल पूर्वी कमान करेंगे इस बात की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए दिया 

गृह मंत्री ने साफ किया हैं कि केंद्र सरकार हर संभव प्रयास करेगी जिससे की बांग्लादेश भारतीय और हिन्दू समुदाय का रक्षा हो सके बनाए गए समिति को कार्य भार सौंप दिया गया हैं.



आपको बता दें कि सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसींना ने अपना इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत आ गयी थी इसके बाद बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों द्वारा कई हिन्दू मंदिरो, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जमकर तोड़फोड़ किया गया दो हिन्दू नेताओ की हत्या कर दिया गया ऐसे में वहां पर हिन्दू समुदाय को बहुत ही विकट परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा हैं 

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद नई सरकार का गठन 

मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो चुका हैं नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस ने सरकार प्रमुख के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया हैं. ऐसे में अब उनके सामने देश के अंदर मचे उथल-पुथल को शांत करके सुचारु रूप से देश चलाने और चुनाव करवाकर एक निर्वाचित सरकार का गठन करने की बड़ी जिम्मेदारी हैं. 


News Reporter Shubham Agrahari (JaunpurToday)





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ