बांग्लादेश में हिन्दुओ के खिलाफ जमकर किया जा रहा हैं हिंसा, मंदिरो में लूटपाट और तोड़फोड़ के साथ साथ हिन्दू घरो में किया जा रहा हैं हमला

 नमस्कार


आप देख रहे हैं जौनपुर टुडे
 

बांग्लादेश में हो रही हिंसा अब अपने चरम सीमा पर पहुंच चूका हैं जो थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद भी उग्र भीड़ शांत होंने का नाम नहीं ले रही हैं।

                                 

अब यह हिंसा सिर्फ सरकार विरोधी ही नहीं बल्कि हिन्दू विरोधी भी होती हुई दिख रही हैं. अब लगातार हिन्दू आबादी वाले क्षेत्रो में इस्लामिवादियो ने उनके घरो पर हमला करना शुरू कर दिया हैं।  आज इस्कॉन द्वार स्थापित मंदिरो समेत कई मंदिरो में जमकर तोड़फोड़ किया गया। घर की महिलाओं के साथ अभद्रता करने के भी मामले सामने आ रहे हैं। 

हर तरफ फैली अराजकता 


बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के नाम पर हर तरफ हिंसा फ़ैल गयी हैं. इस्लामी कट्टरपंथियों ने हिन्दू समाज के खिलाफ आतंक और हिंसा फ़ैलाने के लिए इस मौके जमकर फायदा उठाया हैं।  कहीं मंदिर तोड़े जा रहे हैं तो कहीं हिन्दुओ के घरो को जलाया जा रहा हैं उनके घरो में घुसकर लूटपाट किया जा रहा हैं. घर के महिलाओ का अपरहण किया जा रहा हैं 


पीएम शेख हसीना ने विरोध के चलते पीएम पद से इस्तीफा दे दिया हैं. इस समय बांग्लादेश नेतृत्व विहीन हो चूका हैं. ऐसे में कट्टरपंथियों ने इस अवसर का भरपूर फायदा उठाया हैं. बांग्लादेश ही नहीं लगभग हर मुस्लिम राष्ट्रो में अल्पसख्यक हिन्दू समाज को भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता हैं। 


पुलिस भी नहीं दे रही सुरक्षा 

 
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस भी बेबस नज़र आ रहीं हैं. सेना और पुलिस के जवानो के बाद भी प्रदर्शन खुलेआम तोड़फोड़ और घरों में लूटपाट कर रहे हैं  साथ ही ये प्रदर्शनकारी पुलिस के ऊपर भी पथराव कर रहे हैं.


आप हमें यहां भी फ़ॉलो कर सकते हैं
Youtube - https://www.youtube.com/@JaunpurToday
Facebook -  https://www.facebook.com/JaunpurToday

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ