दिसंबर तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण कार्य, कुबेर टीला बनकर तैयार और मुख्य शिखर का निर्माण रह गया हैं शेष

नमस्कार

आप देख रहे हैं जौनपुर टुडे 

अयोध्या - सदियों तक चले विवाद के बाद बन रहे राम मंदिर अब कुछ महीनो में अपने मूलस्वरूप में हमारे सामने होगा वैसे तो 22 जनवरी 2024 उद्घाटन के बाद से राम मंदिर में दर्शन पूजन हो रहा हैं लेकिन अभी मंदिर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ हैं. मंदिर का निर्माण कार्य लगातार चल रहा हैं और ऐसा माना जा रहा हैं की दिसंबर तक सभी काम पूरा कर लिया जाएगा 


आपको बता दें कि छह शिखरों वाले राम मंदिर की भव्यता अब मात्र 5 माह के बाद ही अपने मूलस्वरूप में हमारे सामने होगा जो दुनिया भर के दर्शनार्थियों को अपने ओर आकर्षित करेगा
अब तक मंदिर में बनने वाले छह शिखरों में 5 का काम पूरा हो गया जिसका अब फिनिशिंग किया जा रहा हैं अभी तक नृत्य मंडप, रंग मंडप, गूढ़ मंडप, भजन कीर्तन मंडप के शिखर बनकर तैयार हैं


समय से पूर्ण हो जाएगा निर्माण

मंदिर नियत समय दिसंबर तक पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा भूतल के बाद प्रथम ताल का ढांचा भी तैयार हो गया हैं. प्रथम तल के दीवारों पर अब प्रतिमाओं को उकेरा जा रहा हैं. और जमीन पर मार्बल लगाया जा रहा हैं. महंत नृपेंद्र मिश्रा और L&T के निदेशक वीके मेहता ने बताया की मंदिर का निर्माण समय से पूर्ण करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं. अब मंदिर का शिखर ही बनना हैं. जो मंदिर के द्वितीय तल के निर्माण के बाद पूर्ण होगा मंदिर की ऊंचाई 161 फ़ीट की होगी  इस समय द्वितीय तल पर दीवारों के स्तम्भ तैयार किये जा रहें हैं. कुछ हिस्सों में बीम की शिलाओं को सज्जित करने की तैयारी चल रही हैं. 


दिसंबर में दर्शन को खुलेगा कुबेर टीला 


कुबेर टीला भले ही बनकर तैयार हो गया हैं. लेकिन अभी दर्शन नहीं हो रहा हैं यहां जटायु सहित कुबेरेश्वर महादेव का प्रतिमा स्थापित हैं. लेकिन दर्शन दिसंबर से प्रारम्भ होगा इसके लिए नियमित रूप से एक हजार भक्तो को पास जारी किया जाएगा


आप हमें यहां भी फ़ॉलो कर सकते हैं
Youtube - https://www.youtube.com/@JaunpurToday
Facebook - https://www.facebook.com/JaunpurToday

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ