संतो ने दिया चेतावनी हिन्दुओ पर हिंसा नहीं रुका तो भारत का संत समाज बांग्लादेश के लिए कूच करेगा.......

नमस्कार

आप देख रहे हैं जौनपुर टुडे

बांग्लादेश में लगातार हिन्दुओ पर हो रहे हमले को देखते हुए अब संत समाज भी मुखर होने लगा हैं जी हां आपको बता दें कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन होंने के बाद भी वहां पर लगातार हिन्दू समाज के लोगो के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा हैं , उनके घरो में तोड़फोड़ हो रहा हैं मंदिर तोड़े जा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़  रहे हैं 


ऐसे में अब भारत में भी उनकी सुरक्षा को आवाज उठने लगी हैं जगह जगह लोग विरोध जता रहे हैं और केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं की भारत सरकार वहां पर रहे हिन्दू समुदाय की सुरक्षा के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोई व्यवस्था बनाए तो वही अब संत समाज के द्वारा भी कल एक बैठक किया गया जिसमे बांग्लादेश में हिन्दुओ के साथ हो रहें अत्यचार पर विचार विमर्श किया गया इस बैठक देश के तमाम संतजन उपस्थित थे 

संतो ने जाहिर किया चिंता 

बांग्लादेश में हिन्दुओ के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में साधु संतो ने रविवार को एक बैठक किया इस बैठक में उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए सरकार से मांग किया कि केंद्र सरकार जल्द कोई ठोस कदम उठाए अगर सरकार द्वारा हिन्दुओ की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो ह, साधु संत बांग्लादेश कूच करने के लिए तैयार हैं. अखिल भारतीय अखाडा परिषद् के अध्यक्ष महंत रविंद्र पूरी जी ने बताया की बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के साथ अत्याचार किया जा रहा हैं मंदिर तोड़े जा रहे हैं घर तोड़े जा रहे हैं ऐसे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाने की जरुरत हैं. 

संतो ने दिया चेतावनी 

महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महारज ने कहा यदि बांग्लादेश में हिन्दुओ के खिलाफ हिंसा नहीं रुका तो भारत का संत समाज बांग्लादेश कूच करेगा 

पंचायती अखाडा महानिर्वाणी के सचिव महंत पुरी  जी ने  कहा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार को अंतराष्ट्रीय दबाव बनाकर बांग्लादेश को कड़ी चेतावनी देनी चाहिए जिससे की हिन्दुओ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकें 


महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी ने बताया की हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में रोहंगिया और बांग्लादेशी मुसलामन रह रहे हैं. उन्हें देश से बहार किया जाना चाहिए अन्यथा ये लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनेंगे 



News Reporter Shubham Agrahari (JaunpurToday)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ