जौनपुर - सड़क दुघर्टना में ग‌ई पूर्व डिप्टी एसपी क जान आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी में स्थित एक ढाबे के पास सड़क दुर्घटना में रिटायर डिप्टी एसपी की मौत हो गई।
यह  दुर्घटना शनिवार का लगभग 7:00 बजे की है। जब रिटायर्ड डिप्टी एसपी महेश राम गौतम (70 साल) अपने परिवार के साथ कार से वाराणसी से जौनपुर आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब वह उक्त स्थान पर पहुंचे थे कि उसी समय अपनी कार को खड़ी कर सड़क को पार करते समय विपरीत दिशा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तत्काल सुचना पुलिस को दिया गया

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेश राम गौतम मूल रूप से नाजोपटटी मोहम्दाबाद जनपद मऊ के रहने वाले थे। उनकी मौत होने पर परिवार में मातम छा गया।